प्रतियोगी परीक्षा के लिए सीकर जिले में 133 ई-लाइब्रेरी खुलेंगी
सीकर 10 अप्रेल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक-युवतियों को अब पंचायत मुख्यालयों पर ही आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। इसे अटल ज्ञान केंद्र के नाम से जाना जाएगा। पहले चरण में उन पंचायतों पर यह केंद्र खोले जाएंगे, जिनकी जनसंख्या तीन हजार से ज्यादा है। इसके लिए प्रदेश में 2126 पंचायतों का चयन कर लिया है। प्रथम चरण में सीकर जिले में 133 अटल ज्ञान केंद्र शुरू किए जाएंगे l इन केंद्रों में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। एक साथ बीस विद्यार्थी व अभ्यर्थी बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। अटल ज्ञान केंद्र' की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, सूचना और डिजिटल संसाधनों को सुलभता को बढ़ावा देना है।
ये केंद्र सार्वजनिक पुस्तकालयों के रूप में कार्य करेंगे। इनके संचालन के लिए प्रेरक भी नियुक्त किए जाएंगे। इसे एक सार्वजनिक पुस्तकालय व अटल लाइबेरी के रूम में विकसित किया जाएगा। आमजन के लिए ई-पुस्तकें, विभित्र भाषाओं में पुस्तकें एवं पत्रिकाएं तथा वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। डिजिटल दोनों रूपों में लोग इसका फायदा उठा सकेंगे। पंचायत मुख्यालयों पर बने भारत निर्माण सेवा केंद्र के ऊपर ही बनेगा नया कक्ष।
प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा पंचायतें हैं लेकिन इस वर्ष 2126 पंचायतों में ही अटल ज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। हालांकि भविष्य में सभी पंचायत मुख्यालयों पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केंद्र बनाए जाएंगे। वर्तमान में ग्राम पंचायतों में 'भारत निर्माण सेवा केंद्र के भवन निर्मित है।
इसके हॉल के ऊपर प्रथम तल पर अटल ज्ञान केंद्र के लिए एक हॉल एवं आवश्यकतानुस्वर सीढ़ियां बनाई जाएगी। ई लाइब्रेरी में कम से कम 4 वर्क स्टेशन स्थापित बनाए जाएंगे। इसके लिए कंप्यूटर व फर्नीचर की सुविधा दी जाएगी। लाइब्रेरी को केवल परीक्षा की तैयारी केंद्र तक सीमित न रखते हुए इसे एक गतिविधि केंद्र बनाया जाएगा। ताकि ग्रामीण अपनी रुचि के अनुसार यहां कुछ सीख सके। साथ ही यहां प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
0 Comments