निर्माण मजदूरों समस्याओं का शीघ्र हल किया जाए - सीटू

 


 सीकर। सीकर,(एम.सादिक)। भवन निर्माण मजदूर यूनियनसीटू के नेतृत्व में आज सैकड़ो मजदूरों ने किशन सिंह ढाका स्मृति भवन में इकट्ठे होकर सभा करने के बाद जिला कलेक्ट्रेट व मारू स्कूल होते हुए रैली के रूप में श्रम विभाग पहुंचे।रैली आमसभा को संबोधित करते हुए निर्माण मजदूर यूनियन सीटू के प्रदेश महामंत्री कॉमरेड हरेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान के श्रमिक कल्याण बोर्ड में 1700 करोड रुपए से ज्यादा राशि जमा होने के बावजूद श्रम विभाग द्वारा निर्माण मजदूर को विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए सहायता जारी नहीं की जा रही है। केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो लगातार मजदूर हितों के खिलाफ काम कर रही है। राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद बोर्ड का पुनर्गठन भी नहीं किया गया है। ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय मंच ने 20 मई 2025 को देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है जिसको देश के निर्माण मजदूर हड़ताल रखकर सफल बनाएंगे।

यूनियन के जिला महामंत्री बृजसुंदर जांगिड़ ने बताया कि यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम आयुक्त से मिलकर निर्माण श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया था लेकिन कोई समाधान नहीं होने की वजह से इस भयंकर गर्मी में दूर-दूर से आए हुए मजदूरों ने मजबूर होकर यह प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है

 

कि 15 दिसंबर के बाद निर्माण मजदूर को छात्रवृत्तिप्रसूति तथा दूसरी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। यहां तक की हजारों की संख्या में निर्माण मजदूर नए पंजीयन नहीं होने की वजह से सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए हैं। श्रमिक कार्डों का नवीनीकरण नहीं होने से सैकड़ो की संख्या में निर्माण मजदूर अपने बच्चों की छात्रवृत्ति सहायता योजना में फॉर्म नहीं भर सके हैं। विभिन्न समस्याओं नए पंजीकरणनवीनीकरणछात्रवृत्तिप्रसूति व मृत्यु उपरांत सहायता जारी करने के बारे में अवगत कराया गया है लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है इसलिए यूनियन ने राज्य स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ने का फैसला लिया है। सहायक श्रम आयुक्त के साथ 14 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की। सहायक श्रम आयुक्त ने शीघ्र ही समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है। गगन बेदी नारों के साथ आम सभा का समापन किया गया। वह 20 मई को आम हड़ताल की घोषणा की गई। आम सभा के बाद यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिसमें भगवान सिंह बगड़ियाहरेंद्र सिंहबृजसुंदर जांगिड़सुरेंद्र आंतरीश्रवण सिंह शेषमांमंजू यादवरघुवीर सिंह बारेठमेहरुन्निसासुनीतामुन्नीओम प्रकाश कुड़ी शामिल थे।


Any Error? Report  

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments