मुख्यमंत्री दौरे को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में हुई तैयारी बैठक

 

 सीकर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 19 अप्रेल शनिवार को सीकर दौरे की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत को लेकर तैयारी बैठक बुधवार को हुई। बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व ने मुख्यमंत्री शर्मा का अभूतपूर्व स्वागत करने पर जोर दिया। जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने माँ भारती व पार्टी के संस्थापकों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक प्रारंभ की। कार्यकर्ताओं ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री शर्मा का सुबह 11.45 बजे रींगस में खंडेला विधानसभा के कार्यकर्ता, दोपहर 12.50 बजे पलसाना में दांतारामगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ता, 1.20 बजे बाजौर में नीमकाथाना विधानसभा के कार्यकर्ता और दोपहर 2 बजे रामू का बास में सीकर विधानसभा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे आमजन की जनसुनवाई करेंगे। जिले के सरकारी अधिकारियों की बैठक लेकर सरकारी योजनाओं के संचालन की जानकारी लेंगे। यहां से वे सायं 4 बजे धोद चौराहा पहुंचेंगे।

यहां पर धोद विधानसभा के कार्यकर्ता, 4.30 बजे लक्ष्मणगढ़ में यहां की विधानसभा के कार्यकर्ता एवं 5.30 बजे फतेहपुर पहुंचने पर यहां की विधानसभा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक को सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, गजानंद कुमावत, श्रवण चौधरी, दिनेश जोशी, ममता निठारवाल, प्रभुसिंह शेखावत, मूलचंद रणवां, अशोक चौधरी, शंकरलाल यादव आदि ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जिले में आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत करने का आव्हान कार्यकर्ताओं से किया। बैठक का संचालन राजेश रोलन व नेमीचंद कुमावत ने किया।इस दौरान बैठक में सीकर, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, दांतारामगढ़, धोद, लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Any Error? Report  

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments